
ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो
05 जून 2024
सोलन के सत्यम ने सोलन में किया नीट में टॉप हिमाचल में तीसरे नंबर पर
डॉक्टर संजय अग्रवाल और डॉक्टर सविता अग्रवाल के घर में अब एक और डॉक्टर बनने के लिए तैयार है। घर में ये चौथे शख्स होंगे जो आने वाले दिनों में डॉक्टर बन लोगों की सेवाएं करेंगे। इससे पहले सत्यम के पिता डॉक्टर संजय अग्रवाल जाने माने सर्जन है। वहीं माता सविता अग्रवाल भी सरकारी अस्पताल में बतौर चिकत्सक सेवाएं प्रदान कर रही है। वहीं उनके बड़े भाई आयुष इस समय जनरल सर्जरी में एमएस कर रहे है।
यानी अब ये परिवार में चौथे डॉक्टर बनने वाले है।
आपको बता दे संजीवनी अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर संजय अग्रवाल के सपूत्र सत्यम ने जिला सोलन में पहला जबकि हिमाचल में 720 में से 700 नंबर लेकर इस उपलब्धि को अपने नाम किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर उनकी दादी ने भी खुशी जताई और सत्यम ने कहा ये सत्य साई बाबा और उनके परिवार की कड़ी मेहनत का नतीजा है।





