
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 अप्रैल 2023
सनातन धर्म अपने हिंदू धर्म के वैकल्पिक नाम से भी जाना जाता है। वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिये ‘सनातन धर्म’ नाम मिलता है। ‘सनातन’ का अर्थ है – शाश्वत या ‘सदा बना रहने वाला’, अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त।सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है, जो किसी समय पूरे बृहत्तर भारत तक व्याप्त रहा है। विभिन्न कारणों से हुए भारी धर्मान्तरण के उपरांत भी विश्व के इस क्षेत्र की बहुसंख्यक जनसंख्या इसी धर्म में आस्था रखती है।
और इसी आस्था को बनाए रखने के लिए सनातन धर्म मंदिर सोलन में कल से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है।भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।
हिमाचल नर हरी सेवा समिति सोलन के प्रधान ठाकुर दत्त शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की सनातन धर्म मंदिर राम बाजार सोलन में 27अप्रैल से 04मई तक श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भागवत व्यास जी व आचार्य कमलकांत द्वारा भागवत किया जायेगा।मीडिया के माध्यम से प्रधान ठाकुर दत्त ने शहरवासियों से भागवत कथा में पहुंचने की अपील भी की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





