सन्त राम वत्स्य की जन्म शताबदी पर होगा साहित्यिक आयोजन

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

16 मई 2023

भाषा एवं संस्कृति विभाग कलाभाषासंस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सदैव प्रयासरत है। विभाग द्वारा समय-समय पर साहित्यिकसांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी क्रम में विभाग द्वारा हिमाचल के बाल साहित्य के पुरोधा व प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय सन्त राम वत्स्य जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, जिला कांगड़ा में 19 मई सुबह 11 बजे साहित्यिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर से लगभग 30 साहित्यकार भाग लेंगे।

सन्त राम वत्स्य जी मूलतः हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते थे। उन्होंने लगभग डेढ़ सौ पुस्तकें लिखीं। उन्होंने दस उपन्यास लिखे जो बहुत चर्चित हुए। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा प्रकाशन की समस्याएँ हिमाचल के संदर्भ में, विषय पर डॉ. सुशील कुमार फुल्ल पत्र प्रस्तुत करेंगे।

विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा कि विभाग प्रदेश की महान विभूतियों की जयन्तियों का नियमित रूप से आयोजन करता रहता हैताकि उनके द्वारा समाज के पथ प्रदर्शक के रूप में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का आने वाली पीढ़ी को स्मरण रहे तथा उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग का अनुसरण करें।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news