समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

Tourist season in himachal pradesh 29 thousand vehicles enter shimla in three days

समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते तीन दिन के भीतर बाहरी राज्यों से 29,000 वाहन शहर में दाखिल हुए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक वाहन हैं। सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल करने वालों की भीड़ भी बीते तीन दिनों से बढ़ गई है।

तीन दिनों में करीब 42000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया है। शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारी, ट्रैवल एजेंट्स, टैक्सी ऑपरेटर सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोग खासे उत्साहित हैं। मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से शहर में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। क्षमता से अधिक वाहन शहर में पहुंचने से पार्किंग पैक होने के बाद पर्यटक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या पेश आ रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news