# समलैंगिकता को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने किया विरोध |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

 समलैंगिकता को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिकता को लेकर जो याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की गई है, उससे विश्व हिंदू परिषद बेहद ही खफ़ा है।

इसको लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने की डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि यदि समलैंगिक विवाह को कानूनी अमलीजामा पहनाया जाता है, तो इससे निंदनीय कुछ भी नहीं हो सकता। परिवार, नाते-रिश्ते समाज की अवधारणा ही समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि समलैंगिक व्यवहार अप्राकृतिक है। भारत का समस्त समाज इसकी घोर निंदा व विरोध करता है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से इस याचिका को तत्काल खारिज करने की मांग भी उठाई।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news