सराज में सनसनी: राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच के बाहर देर रात फायरिंग, सूचना बोर्ड पर 80 गोलियों के निशान

सराज,
सराज क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच के बाहर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर लगे सूचना बोर्ड को निशाना बनाया, जिस पर करीब 80 गोलियों के निशान पाए गए हैं।

शनिवार सुबह जब कॉलेज स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो सूचना बोर्ड की क्षतिग्रस्त स्थिति देखकर सभी हैरान रह गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ-साथ संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share the news