सराहां कॉलेज में एनएसयूआई द्वारा फेयरवेल पार्टी का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मार्च 2023

शनिवार को सराहां कॉलेज में एनएसयूआई द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पच्छाद प्रत्याशी एवं सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी दयाल प्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथि द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना द्वारा की गई उसके बाद एनएसयूआई द्वारा मुख्य अतिथि दयाल प्यारी को शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान दयाल प्यारी ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्होंने कहा कि जब पढ़ने का टाइम हो तो पढ़ाई करनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र संगठन से एनएसयूआई की शुरुआत हुई।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के छात्रों के साथ सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और वह एनएसयूआई का सहयोग करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए साथ ही संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए और साथ ही पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना है इस पर भी कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति गलत काम के लिए नहीं करनी चाहिए राजनीति अच्छे कार्य के लिए की जानी चाहिए साथ ही उन्होंने एनएसयूआई के छात्रों को 11 हजार की राशि भी प्रदान की एवम बच्चो के भविष्य की कामना की। एवम एनएसयूआई द्वारा
इस दौरान बीडीसी मेंबर नीलम शर्मा, चंद्रमोहन राजगढ़ कॉलेज, शुभम तोमर जिला उपाध्यक्ष, विजेंद्र चौहान एनएसयूआई प्रेसिडेंट, निहित ठाकुर सराहा प्रेसिडेंट, दीपक ठाकुर, विवेक, नीतीश ठाकुर रोहन ठाकुर, अभिनीत अंकित ठाकुर, रेनू, रुपाक्षी, प्रीति कपूर, सोनिका ठाकुर, आकाश मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news