सराहां मेहंदोबाग सरकारी बस सेवा के बंद होने से लामबंद हुवे घिन्नी घाढ़ क्षेत्र के बाशिंदे

सराहां
हिमाचल प्रदेश सरकार के घाटे में चल रहे 472 रूटों को घाटे का रोना रोने वाली सुक्खू सरकार द्वारा बंद करने के फैसले के बाद इन्हें बंद करने की कवायद शुरू हो चुकी है।जिसके परिणाम भी आने शुरू हो चुके है।जिसके चलते आज घिन्नी गाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने सर्जन मेहंदोबाग किला कलांच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को बंद कर इसे निजी क्षेत्र में देने की साजिश रची जा रही है ।जिसे यहां की जनता ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है ।मामले में इस बस रूट से लाभान्वित होने वाले हजारों की संख्या में आम जनमानस की भावनाओं के साथ भी कुठाराघात है।जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया और इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को एसडीएम पच्छाद के माध्यम से लिखे कच्चे चिट्ठे में बताया कि इस बस सेवा के प्रभावित होने से यहां से सरकारी सेवा व सरकारी बस पास स्कूल /कॉलेज जाने वाले बच्चों के लिए यह बस सेवा एक मात्र सहारा था जिसे प्रदेश की सरकार ने छीनने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि यह बस सेवा लगभग 20वर्षों से सेवारत है ।जिसमें सैकड़ों लोग ऐसे है जो हर रोज अपनी आजीविका कमाने व बाजार से जरूरी समान भी इसी बस सेवा पर निर्भर था।जिसके चलते घिन्नी घाढ़ क्षेत्र की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि जैसा आपका आम जनता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है उसी अनुरूप इस बस सेवा को बंद न करें।और न ही इसकी समय सारिणी को बदलने की आवश्यकता है।ऐसी यहां की जनता ने मांग की है ।क्षेत्र की जनता ने विश्वाश जताया है कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा घाटे में बताकर रूटों को बंद करने की कवायद पर विराम लगाया जाय।

Share the news