सलोगडा के स्थानीय निवासियों ने लोगो से सरकार से शौचालय बनाने को लेकर लगाई गुहार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मार्च 2023

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक जहां लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है वही दूसरी ओर सोलन जिला के सलोगडा में स्थानीय लोगों ने सरकार से शौचालय बनाने को लेकर गुहार लगाई है स्थानीय निवासी जसपाल सिंह का कहना है कि सलोगडा में शौचालय ना होने के कारण बाहर से आए टूरिस्ट को समस्या का सामना करना पड़ता है ज्यादा जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सलोगडा में पहले शौचालय मौजूद था लेकिन फॉरलेन के निर्माण के कारण शौचालय तोड़ा गया जिसके बाद से अभी तक शौचालय का निर्माण नही किया गया है।

अजय शर्मा ने सरकार से शौचालय जल्दी बनाने को लेकर गुहार लगाई है। ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शौचालय ना होने के कारण महिलाओं को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्थानीय लोगो का दावा है की स्थानीय परिषद भी जीतने के बाद यहां नही आते है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news