साईं चरण कमल मंदिर में मनाया गया श्री सत्य साईं बाबा का जन्मदिवस

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

24 नवम्बर 2024

सत्य साईं सेवा समिति ने आज लोअर समखेतर स्थित साई चरण कमल मंदिर में श्री सत्य साई बाबा का 99वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया है। कीर्तन मंडलियों ने सत्य साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया। बाबा के जन्म दिवस पर केक भी काटा गया।

बता दें कि समिति की ओर से विगत 17 नवंबर से इस उपलक्ष्य आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यक्रम शुरू किए गए, यह क्रम कल रविवार 24 नवंबर तक जारी रहेगा। बीते कल समिति से जुड़े भक्तों ने सहयोग स्कूल के विशेष बच्चों के साथ श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस की खुशियों को साझा किया था। मेडिकल कालेज नेरचौक में शिशुओं को उपहार भी भेंट किए गए।

Share the news