साई इंटरनैशनल स्कूल में मनाया गया मैंगो डे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 जून 2023

आज साई इंटरनैशनल स्कूल में मैंगो डे मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे येलो मैंगो के अलग-अलग रूप में तैयार होकर आए थे। वे अपने साथ तरह-तरह के मैंगो भी लाए थे। इस मौके पर आम के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन-सी और विटामिन-ए के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। यह रेशेदार फल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लू लगने से बचाता है।

उन्हें इसके सेवन के विभिन्न रूपों जैसे- मैंगो शेक, आइसक्रीम, जैम, अचार, चटनी आदि के बारे में भी बताया गया। मैंगो डे सेलिब्रेशन एक फन एक्टिविटी होने के साथ बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना। इस मौके पर सभी बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news