सिरमौर: 4 दिवसीय दौरे पर रहेंगे मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

सिरमौर,
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 12 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंत्री 12 अप्रैल को दोपहर बाद शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 13 अप्रैल को प्रातः शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जाखना में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को भी शिलाई में ही जन समस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री 15 अप्रैल को नाहन में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Share the news