सुंदरनगर में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 816 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

मंडी जिला के सुंदरनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 2 किलो 816 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अश्वनी ठाकुर द्वारा की जा रही है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share the news