
सुंदरनगर: डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शहर के एक होटल में दबिश देकर 2.023 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिश ठाकुर (25 वर्ष), निवासी गांव बाड़ी, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) तथा विनय (23 वर्ष), निवासी तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।





