सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को पद के हिसाब से नही मिल पा रहा हैं लाभ : देवेंद्र चंदेल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

ऊना में रि-इंपलोयड एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (रेवा) हिमाचल प्रदेश की आम सभा का आयोजन रविवार को हुआ। रेवा के महासचिव और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना देवेंद्र चंदेल और वित्त सचिव जसवंत सिंह परमार ने सभा की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व सैनिकों को साल 2018 की अधिसूचना के अनुसार लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई।

रेवा महासचिव देवेंद्र चंदेल ने बताया कि 29 दिसंबर 2008 के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को मिल इनके पद के हिसाब से सभी लाभ पा रहे हैं। उन्हें पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता पूरी करने तक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इस कारण कई पूर्व सैनिक अपनी योग्यता के मुताबिक लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि पूर्व सैनिकों को मिलने वाले लाभ को यथावत पहले की तरह रखा जाए। इसमें अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश राणा और कमलेश्वर सिंह, बाबू राम, संयुक्त सचिव राज कुमार, महासचिव जगदीश कुमार, वित्त सचिव मनोहर लाल, सहायक वित्त सचिव अवतार सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज डडवाल को चुना गया। इस दौरान रि-इंप्लायड एक्स-सर्विसमेन यूनियन के अध्यक्ष देवराज सौंखला, महासचिव अशोक ठाकुर, कोषाध्यक्ष अशोक पटियाल ने भी रेवा में शामिल होने की घोषणा की।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news