
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 फरवरी 2024
जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बातें सत्ता में आने से पहले प्रत्येक राजनीतिक दल करते रहते हैं परंतु धरातल पर ऐसा होता नजर नहीं आता मरीजों को अभी भी घंटो लाइन में इंतजार कर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है बात अगर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल की करें तो स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में ही आज अस्पताल में आए मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए घंटा लाइन में खड़ा रहना पड़ा एनपीए बहाली को लेकर डॉक्टर तो सीएम से मीटिंग के लिए निकल गए परंतु अस्पताल में मरीज दर-दर भटकते रहे।
अस्पताल में आए मरीजों से जब बात की तो उनका कहना है कि जिला के सबसे बड़े अस्पताल में आज डॉक्टरों का अभाव है,, और उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है,, हम सुबह 9:30 बजे से लाइन में लगे हुए हैं परंतु दोपहर तक भी हम डॉक्टर से नहीं मिल पा रहे,, आखिर कब तक ऐसा ही चलता रहेगा क्यों सरकार है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में इतनी ढील बरत रही है आखिर कब तक हमे निजी अस्पतालों का रुख कर अधिक पैसे खर्च कर अपना इलाज करवाना होगा सरकार को भी इस और कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और डॉक्टरों की मांगों को सुन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





