सोलन के बाईपास के समीप स्लिप रोड का निर्माण कार्य पिछले 2 से आज तक नहीं हो पाया है पूर्ण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 अप्रैल 2023

नगर निगम सोलन द्वारा शहर को स्वच्छ व उन्नत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है । परंतु कुछ काम ऐसे है जो पिछले कई सालों से अटके है। उन्ही में से एक सोलन के सपरून बाईपास के समीप बन रहा स्लिप रोड है । इस रोड का निर्माण कार्य पिछले 2 साल से चला हुआ है परंतु आज तक स्लिप रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है जिसके चलते स्थानीय लोगों को रोड क्रॉस करने मैं काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोलन बाजार से जोड़ने वाले इस रोड का निर्माण कार्य काफी समय से चला हुआ है परंतु कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ जिसके चलते चंडीगढ़ से आ रहे लोगों को घूम कर आना पड़ रहा है।

अधिक जानकारी देते हुए ऑटो यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल चौहान का कहना है कि बाईपास स्लिप रोड का निर्माण कार्य तो नहीं हुआ परंतु उस पर रेहड़ी फड़ी वाले बैठ चुके हैं। जिस और निगम का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news