
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 फरवरी 2023
सोलन जिले के सरकारी राशन डिपुओं में सर्वर डाउन होने के कारण वीरवार को राशन नहीं मिल पाया है। इससे कई लोग बिना राशन के वापस लौट गए। शाम करीब चार बजे के करीब सर्वर डाउन हुआ। इससे सस्ते राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीनें ठप हो गई। काफी इंतजार के बाद भी जब मशीनें नहीं चली तो लोग निराश होकर घर लौट गए।
जिला मुख्यालय सोलन के ग्रामीण और शहरी दोनों सरकारी डिपुओं में बायोमीट्रिक मशीनें ठप रही। इससे पहले दोपहर को भी सर्वर कई बार ठप हुआ।
इससे पहले भी डिपुओं में सर्वर ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती रहती है। सप्ताह में दो से तीन बार यह समस्या आती है। इससे लोग परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि विभाग को या तो मशीनें बंद कर देनी चाहिए या फिर इसका विकल्प निकालना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





