सोलन जिले के शामती में हुए लैंडस्लाइड का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जुलाई 2023

प्रदेश भर की अगर बात करें तो हर जगह पर एक से एक बड़े हादसे बारिश के कारण हुए हैं । वहीं जिला सोलन में भी अत्यधिक नुकसान लोगों को हुआ है। अगर सबसे बड़े हादसों की बात करें तो सोलन के शामती में भी एक भयानक मंजर देखने को मिला जहां 10 जुलाई की रात को करीब 2:30 बजे 3 घर और साईं मंदिर का गेट ध्वस्त हो गया साथ ही सोलन राजगढ़ रोड भी बंद हो गया । और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए शामति एरिया खाली करवा दिया गया है

जिस कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए और अभी तक सोलन राजगढ़ रोड बहाल नहीं हुआ है । स्थिति का जायजा लेने बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल स्वयं पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द यह रास्ता बहाल किया जाएगा और केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि इस त्रासदी को देखते हुए प्रदेश सरकार की सहायता करें ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news