सोलन पुलिस ने पकड़ा कार चोर सन्नी साइड से चोरी की थी कार 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो *

17 मई 2023

जिला सोलन में लगातार चोरियों की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोग अपनी लाखों की संपत्ति कुछ ही मिनटों में गवा देते हैं रोजाना चोरी की नई घटनाएं सामने आ रही है जिसके चलते अब पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है जिला सोलन में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए अब पुलिस प्रशासन कड़ी कार्यवाही अमल में ला रहा है

एएसपी योगेश रोल्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन के सनी साइड से 13 मई को जो कार चोरी हुई थी उसे अगले ही दिन शोघी में पुलिस विभाग द्वारा रिकवर कर लिया गया था और बीते कल पुलिस विभाग ने चोर को भी पकड़ लिया है जिसके चलते आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा एएसपी योगेश रोल्टा का कहना है कि पुलिस प्रशासन चोरियों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही अमल में ला रहा है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news