सोलन बाईपास पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया ट्रक, बड़ा हादसा टला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 अक्तूबर 2024

सोलन बाईपास पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाना बताया जा रहा है। ताजा मामला आज सुबह का है जब परवाणू से सोलन के बीच दोहरी दीवाल के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराया।

गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां सड़क काफी चौड़ी है फिर भी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। आशंका जताई जा रही है कि या तो चालक को नींद आ गई थी या फिर वह अत्यधिक तेज गति में था, जिससे दुर्घटना पेश आई है।

इस दुर्घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया। अगर ऐसा होता तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल, ट्रक सड़क किनारे नाली में फंसा हुआ है और उसे निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई है

Share the news