
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जनवरी 2024
सरकार की ओर से चिकित्सकों की कई मांगें पूरी न होने के चलते आज दसवें दिन भी काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दे रहे है। ऑफीसर ने मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर रोष जताया। डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं जिसमें नान प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है, मगर सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





