
सोलन: विश्व हिन्दू परिषद जिला सोलन द्वारा “धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोलन के मुरारी मार्केट, मॉल रोड में सायं 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
जिला अध्यक्ष देव जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आलोक कुमार (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और धर्म रक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं समाज की एकता पर अपने विचार रखेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राणा रणजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि गौतम सुराणा , कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गुप्ता तथा विशेष अतिथि दीपक वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म रक्षा हेतु निधि समर्पण के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को गति देने पर भी जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक वैद्य राम कुमार बिंदल (विश्व हिन्दू परिषद – संरक्षक) ने बताया कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। वहीं जिला अध्यक्ष देव जैन तथा जिला मंत्री मनीष कुमार, संगठन मंत्री सिद्धार्थ, मीडिया प्रभारी ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।





