#सोलन में खुम्ब अनुसंधान निदेशालय मशरूम मेले में पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 सितंबर 2024

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूंब अनुसंधान निदेशालय में 10 सितंबर को राष्ट्र स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमे हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमे आकर्षण का मुख्य केंद्र चिकन और वुड्स रही।

जानकारी के अनुसार खुंब मेला वर्ष 1998 से मनाया जा रहा है जिसमें देश भर के मशरूम उत्पादक भाग लेते हैं इस दौरान उत्पादको को मशरूम तैयार करने में आ रहे समस्याओं सहित मशरुम में लगने वाले रोगों पर चर्चा की जाती है। वही इस विषय पर जानकारी देते हुए राज्य शिव प्रताप शुक्ल ने बताया की मशरूम के कई प्रकार यहां पर देखने को मिले है। और मशरूम से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जा रही है। इस संस्था में लोग बाहर से आ कर प्रशिक्षण ले रहे है।जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है।

Share the news