
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 अप्रैल 2023
सोलन शहर की यदि बात करें तो कोरोना के केसेस में लगातार वृद्धि हो रही है। और अस्पतालों में भीड़ देखने को मिलती है एक और जहां लोगों के बीमार होने का कारण मौसम परिवर्तन है वहीं दूसरी ओर बासी मिठाईयां खाने से भी लोग बीमारियों की चपेट में आते हैं जिस पर लगातार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण और अंतिम तिथि को अंकित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दुकानदारों की मिठाइयों पर निर्माण की तिथि और अंतिम तिथि ना होने पर चालान भी काटे जा रहे हैं ज्यादा जानकारी देते हुए अतुल कैस्था ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 22 से 24 दुकानों। का निरीक्षण किया गया और जिसमें सभी को हिदायत दी गई कि जिन व्यापारियों द्वारा मिठाइयों को खुले में रखा गया है उसे ढक कर रखा जाए और साथ ही मिठाइयों पर निर्माण की तिथि और अंतिम तिथि को भी अंकित किया जाए ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दुकानदारों द्वारा मिठाइयों पर निर्माण तिथि और अंतिम तिथि को अंकित किया जा रहा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





