#सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अप्रैल 2024

सोलन में मां शूलिनी सेवा दल संस्था ने रविवार को मंदिर परिसर में दो करीब कन्याओं का विवाह कराया जिसका खर्चा पूरा संस्था की ओर से वहन किया गया मां शूलिनी सेवा दल अभी तक 52 कन्याओं के विवाह का खर्च उठा चुकी है संस्था इसके अलावा कई अन्य समाज सेवा के कार्य भी करती रहती है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि यह संस्था 2014 में बनी है और तभी से लेकर यह संस्था समाज सेवा के कार्य करती रहती है जिसमें एक कार्य गरीब कन्याओं का विवाह भी है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज दो और कन्याओं का विवाह करवाया गया जिसका पूरा खर्च संस्था की ओर से वहन किया गया और यह संस्था आज 52 शादियां करवा चुकी है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी इस संस्था में 350 लोग शामिल है और बहुत जल्द इसमें लोगों की संख्या 500 के आसपास होगी।

Share the news