
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
हर साल रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर का जश्न मनाया जाता है। इस साल ईद भारत में 22 अप्रैल को मनाई गई।
रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। जिसे दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है, यह दिन रमजान खत्म होने की निशानी भी है।
रमजान के पूरे महीने मुस्लिम सुमदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत में लग जाते हैं। जिसके 29 या 30 दिन बाद ईद का जश्न शुरू होता है। इस मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, खास पकवान बनाते हैं और अपने करीबियों के साथ इस दिन को और खास बनाते हैं।
यह त्योहार शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है – वह महीना जो हिजरी कैलेंडर में रमजान के बाद आता है।क्योंकि इस्लामिक कैलेंड चांद पर निर्भर करता है, इसलिए हर साल तारीख भी चांद के अनुसार अलग होती है।
ईद-उल-फितर शव्वाल महीने की शुरुआत में आता है, इसलिए अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में हर महीने में 29 या 30 दिन होते हैं। ईद-उल-फितर के बाद मुस्लमान समुदाय ईद-उल-जुहा भी मनाता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





