
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
16 मार्च 2023

जिला सोलन की 6 आबकारी यूनिटों के लिए वित्तीय वर्ष 2023 की नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद भवन सोलन में की गई यह नीलामी उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी सोलन जिला की अध्यक्षता में की गई। नीलामी प्रक्रिया में पंकज शर्मा आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी और आर डी जनार्थ अतिरिक्त आयुक्त तथा देव कांत प्रकाश खाजी उप आयुक्त सोलन जिला में मौजूद रहे।
आबकारी अधिनियम के तहत नीलामी शर्तों को नीलामी हॉल में मौजूद बोली दाता तथा अन्य प्रतिनिधियो के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा नीलामी प्रक्रिया सुनाने की उपरांत बोलीदाता के हस्ताक्षर करवाए गए तथा नीलामी प्रक्रिया शुरु की गई।

वर्ष 2023 के लिए सोलन जिला की आबकारी ठेको और यूनिटो कि नीलामी में 18.5 प्रतिशत अधिक है। और पिछले वर्ष की तुलना मे 31.69 प्रतिशत अधिक है।
ज्यादा जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी देवकांत प्रकाश खाची ने बताया की आज जिला सोलन में एक्साइज की जो नीलामी हुई है वह 123 करोड़ 99 लाख मे हुई है पिछले वर्ष की अगर बात करे तो 94 करोड़ 15 लाख रुपये प्राप्त हुए थे उससे यह 31.06 प्रतिशत अधिक है उन्होंने कहा की सबसे ज्यादा बोली अर्की यूनिट में आई है जिसमे 26 करोड़ की बोली प्राप्त हुई है।
सोलन जिला की 6 आबकारी यूनिटों में सोलन वाइन, एल्को प्राइम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड, सोलन वाइनस, नरेंद्र कुमार, राजेश एंड कंपनी, राजेश एंड कंपनी शामिल रही।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





