सोलन में 10 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में होगा कैंपस इंटरव्यू

सोलन जिले के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 10 फरवरी 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह कैंपस इंटरव्यू एम/एस शार्प इंजीनियर्स कंपनी द्वारा लिया जाएगा, जिसमें विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

जानकारी के अनुसार कैंपस इंटरव्यू सुबह 10 बजे आईटीआई सोलन परिसर में आयोजित होगा। इसमें सीएनसी ऑपरेटर सहित आईटीआई पास एवं 10वीं-12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

कंपनी द्वारा सीएनसी ऑपरेटर के 20 पद, आईटीआई पास के 40 पद तथा 10वीं-12वीं पास के 30 पद भरे जाएंगे। फिटर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, प्लंबर सहित संबंधित ट्रेड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

फ्रेशर उम्मीदवारों को ₹11,390 से ₹16,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जबकि अनुभवी अभ्यर्थियों का वेतन इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ईपीएफ-ईएसआई, ओवरटाइम, दिवाली बोनस सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आईटीआई प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों के मूल दस्तावेज, फोटोकॉपी, पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर कैंपस इंटरव्यू में उपस्थित हों।

Share the news