सोलन शहरवासियों को अब 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से चुकाना होगा विद्युत सैस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मई 2023

सोलन शहरवासियों को अब 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से विद्युत सैस चुकाना होगा। साथ ही शराब बिक्री पर भी नगर निगम अब पांच रुपये प्रति बोतल वसूली करेगा। शहर में अचल संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टांप ड्यूटी भी दोबारा से चार्ज लेने के साथ-साथ कुरियर पर पांच रुपये शुल्क लगेगा।

शहर में अब केबल बिछाने पर भी सर्विस टैक्स कंपनियों से लिया जाएगा। नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 कर आम बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कुल 19,375.83 लाख रुपये का बजट किया। इसमें निगम को 17,948.10 लाख की आमदनी होगी। हालांकि यह बजट 14.27 करोड़ घाटे है। बजट के दौरान शहर के सौंदर्यीयकरण, स्वच्छता और सोलर सिटी बनाने पर अधिक बल दिया गया है। वहीं वार्डों को बेहतर बनाने और पार्कोें में अच्छी सुविधा देने का लक्ष्य भी नगर निगम ने रखा है। बजट के दौरान 1427.73 लाख रुपये का अनुमानित घाटा। वित्त वर्ष में निगम की अनुमानित आय 17,948.10 लाख रुपये रखी गई है। बीते वर्ष में निगम का पहला बजट 178 करोड़ रुपये का था।

25 लाख रुपये से ठोडो ग्राउंड में लगेगा सैलर पेनल
शहर को सोलर सिटी बनाने को लेकर नगर निगम ने 25,00,000 रुपये का प्रावधान किया है। सोलर सिटी बनाने के लिए पहले चरण में निगम कार्यालय और ठोडो मैदान में सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य भवनों और रास्तों में भी सोलर लाइट लगवाई जाएगी। इससे निगम के बिजली बिल में काफी राहत मिलेगी और बिल भी कम आएगा। इसी के साथ लोगों को भी सोलर लाइटें लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news