
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 जून 2023
सोलन शहर की अगर बात करें तो व्यापारी अतिक्रमण करना नहीं छोड़ रहे थे और नगर निगम द्वारा बार-बार आदेश देने के बाद भी व्यापारियों के कानो में जु तक नही रेंग रही थी लेकिन जब से नगर निगम ने चालान करने शुरू किए हैं तब से लोगों ने अतिक्रमण करना भी बंद कर दिया है वही सोलन जिले के चम्बाघाट में बीते दिनों मेला आयोजित किया गया था जिसमें सामान बेचने वाले लोग पहुंचे थे लेकिन मेला खत्म होने के बाद भी लोग चंबाघाट में ही मौजूद है।
नगर निगम अधिकारी द्वारा उन्हें जगह खाली करने के निर्देश दिए गए है जानकारी देते हुए नगर निगम अधिकारी दीप राज हंस ने बताया की उन्होंने लोगो को जगह खाली करने के निर्देश दे दिए है। और जल्द ही यह जगह खाली कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा की सोलन शहर में अब अतिक्रमण नहीं दिखता है। जिसका कारण है की जब से लोगो के चलान काटने शुरू किए गए है तब से लोगो ने अतिक्रमण करना बंद कर दिया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





