#सोलन शहर में लगातार अतिक्रमण को लेकर लगातार जा रही है कार्यवाही की ।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 मार्च 2023

सोलन शहर में लगातार अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा रहे है। और लगातार व्यापारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

आपको बता दे की नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही का असर व्यापारियों पर देखने को मिला था लेकिन जैसे ही नगर निगम कार्यवाही करना बंद कर देती है तो व्यापारी फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर देते हैं।

नगर निगन द्वारा व्यापारियों के चालान काटे जाने के बाद भी व्यापारी अपनी हरकतों से बाज नही आते।

अतिक्रमण के चलते एक ओर जहां लोगो को चलने में दिक्कत आती है वही लोगो को खरीदारी करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news