
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 मार्च 2023

सोलन शहर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है आपको बता दे की सोलन शहर में मामलों में लगतार वृद्धि देखने को मिल रही है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना लोगो की भीड़ लगी रहती है। जिसका एक कारण मौसम परिवर्तन भी है।
मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। दिन में जहा गर्मी का एहसास हो रहा है वही दूसरी ओर सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। जिसके चलते लोगो ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। जिस कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है।
और सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना के मामलों अगर बात करे तो जिले में अभी 28 केसेस एक्टिव है। ज्यादा जानकारी देते हुए सीएमओ राजन उप्पल ने बताया की सोलन में जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा की टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है। साथ ही लोगो से भी उन्होंने अपील की है की यदि कोरोना के कोई लक्षण दिखाई देते है तो डॉक्टर से इलाज करवाए और खुद से कोई ट्रीटमेंट ना करे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





