#सोलन शहर में लोगो को सताने लगा कुत्तों का भय

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 जून 2023

सोलन शहर में एक और जहां जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदगी का आलम जगह जगह देखने को मिल रहा है। और नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए डस्टबिन बंद न होने के कारण कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है। वही दूसरी ओर सोलन शहर में कुत्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है जिससे सोलन शहर वासियों को कुत्तों का भय भी अब सताने लगा है शहर में लगे डस्टबिन के बंद न होने से कुत्ते डस्टबिन में से कूड़ा बाहर निकालते हैं और वह कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ मिलता है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि सोलन शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और बच्चों को घरों से अकेले बाहर भेजना भी मुश्किल हो जाता है उन्होंने कहा कि कुत्ते राह चलते लोगों को काट रहे हैं जिससे लोगों में डर पैदा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा कि सोलन शहर में स्थित डस्टबिन से कुत्ते कूड़ा बाहर निकालते हैं जिससे सोलन शहर में गंदगी और बढ़ जाती हैउन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस विषय पर प्रावधान किया जाना चाहिए जिससे इस समस्या से निजात मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news