
ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो
25 मई 2024
सोलन सब्जी मंडी में पहाड़ी लहसुन का जलवा जारी है। शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में अच्छी क्वालिटी का पहाड़ी लहसुन 180 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है । लहसुन के भाव भी 150 रुपये के आसपास रहे। सोलन मंडी में लहसुन के भाव अच्छे चलने से सिरमौर के अलावा कसौली, अर्की तथा सोलन के साथ लगते क्षेत्रों से किसान लहसुन की फसल बेचने आ रहे हैं। मंडी में बाहरी राज्य से आने वाले टमाटर के भाव में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की एक क्रेट 380 रुपये में बिकी। पिछले दिनों टमाटर की प्रति क्रेट का भाव 300 से लेकर 350 तक था, लेकिन शुक्रवार को टमाटर के दामों में उछाल आया है।





