स्टार कराटे एकेडमी सोलन में दूसरी बार कराटे लीग का करवाने जा रहा है आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 अप्रैल 2023

स्टार कराटे एकेडमी सोलन में दूसरी बार कराटे लीग का आयोजन करवाने जा रहा है। स्टार कराटे एकेडमी पिछली बार की तरह ही इस बार भी इस प्रतियोगिता का आयोजन कला केंद्र कोठों में करवाने जा रहा है। लड़के लड़कियां दोनो ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है अधिक जानकारी देते हुए रोहित जिंटा ने बताया की स्टार कराटे एकेडमी दूसरी बार यह प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है।यह प्रतियोगिता कला केंद्र के ऑडिटोरियम में 12से 14मई को होगी जिसमे 22राज्यों से 44टीम भाग लेंगी । जिसमे विजेता टीम को 3लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।साथ ही खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि उनका इस प्रतियोगिता का कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी प्रतिभा की निखारना है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news