स्थिति का जायजा लेने के बाद भी प्रशासन द्वारा नही की जा रही कार्यवाही : संजय

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 जुलाई 2023

बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेश भर में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था जगह जगह पर भूस्खलन हुए वही लोगों को बेघर भी होना पड़ा अत्यधिक बारिश के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। लेकिन कई घर ऐसे हैं जो गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं सोलन जिले के सलोगडा की अगर बात करें तो सलोगडा निवासी संजय ने एरिफ कंपनी पर सीधे आरोप लगाए है की एरिफ कंपनी द्वारा सीधी कटिंग की गई है जिस कारण से ऊपर बने मकान को खतरा बना हुआ है एरिफ की गलत कटिंग के चलते और अत्यधिक बारिश होने से भूस्खलन हुआ जिस कारण से वह मकान अब गिरने की कगार पर पहुंच गया है

स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल, एसडीएम कविता ठाकुर और अन्य अधिकारी भी ने भी स्थिति का जायजा लिया। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। इस विषय पर जानकारी देते हुए सलोगडा निवासी संजय ने बताया कि प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया लेकिन उसके बाद कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है यह मकान अब गिरने की कगार पर है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जानकारी देते हुए बताया कि एरिफ कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी सुध लेने नही पहुंचा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news