
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जुलाई 2023
स्पीति दौरे के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति के मशहूर कीह गोम्पा में वार्षिक धार्मिक उत्सव गुइथोर में शिरकत की। इस उत्सव को स्पितिवासियों ने हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया।इस धार्मिक उत्सव में लाहुल स्पीती के विधायक रवि ठाकुर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि बोद्ध धर्मानुयायियों का विश्वास है कि किसी समय धरती पर दानवों का बोलबाला था। देवी देवता उनको खत्म करने के लिए कई प्रकार के रूप धारण कर के स्वर्ग से धरती पर उतरे और उसी रूप में उनसे लड़ाई की ओर दानवों को खत्म किया।गुइथोर उत्सव विश्व शांति और आने वाले साल की सुखसमृद्धि,ओर खुशहालीके लिए भी मनाया जाता है।गुइथोर उत्सव में कीह गोम्पा के लामाओं ने ब्लैक हैट,धर्म राजा डांस ओर दानव नृत्य प्रस्तुत किया।नर्तकों ने मुखोटा ओर ढीली ढाली चोगानुमा कीमती पोशाकें पहने छम नृत्य किया,जिन्हें प्रेतात्माओं के प्रतीक माने जाते हैं।

जिन का उद्देश्य बुराई के ऊपर सच्चाई की जीत दर्शाना होता है। उन्होंने कहा प्रदेश में इस समय आपदा आई हुई है प्रदेश सरकार हर संभव सहायता लोगों को प्रदान करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्पीति में बारिश और बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है । खुलास्का गांव के प्रभावितों का पुनर्निवास करवाया जाएगा।प्रदेश सरकार ने चोमो के लिए मासिक पेंशन दी जाएगी। लाहुल स्पीति के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में फंसे गद्दी लोगों रेस्क्यू करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे । इसके बाद 1200 से अधिक भेड़ों को गद्दी लोगों सहित रेस्क्यू किया गया। इस मौके पर आला प्रशासन के अधिकारी, टी ए सी सदस्य वीरभगत , केशांग् रापचीक, सन्नी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह, सोशल मीडिया कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष यश बौद्ध,सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस ब्लॉक कमेटी छेवांग सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





