स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत 17 फरवरी को सरकाघाट में जागरूकता बैठक

मंडी,
सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल सरकाघाट ई० राज सिंह ने बताया कि विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता एवं विश्वास बढ़ाने तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटर अपनाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 फरवरी से 23 फरवरी तक देशभर में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्युत उप-मंडल सरकाघाट द्वारा 17 फरवरी को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, सरकाघाट में प्रातः 11:30 बजे जागरूकता बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, इसके लाभ, बिलिंग प्रणाली तथा उपभोक्ताओं की शंकाओं के समाधान संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में विद्युत उप-मंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम जनता की सहभागिता अपेक्षित है, ताकि स्मार्ट मीटर से संबंधित सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Share the news