स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मैहली से पंथाघाटी तक बन रहा फुटपाथ, कुछ लोग डाल रहे अड़ंगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आम जनता की सुविधा के लिए मैहली से पंथाघाटी चौक तक बन रहे फुटपाथ पर घमासान मच गया है। कुछ लोगों के विरोध के बाद काम रोक दिया है।मामला स्थानीय विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के पास पहुंच गया है। मंत्री के पास पहुंचे कुछ भवन मालिकों और कारोबारियों ने उनके भवनों और दुकानों के सामने फुटपाथ न बनाने की मांग की है। उधर आम जनता इस फुटपाथ का काम रुकने से परेशान है। लोगों का कहना है कि चंद भवन मालिकों या दुकानदारों की खातिर इस फुटपाथ का काम नहीं रुकना चाहिए।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग का एनएच डिवीजन इस फुटपाथ का निर्माण कर रहा है। इसका 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, जो काम बचा है, उसमें कुछ भवनों और दुकानों के आगे से फुटपाथ बनना है। लेकिन यह लोग काम पर सवाल उठा रहे हैं। कुछेक भवनमालिकों का तर्क है कि अभी उनकी गाड़ियां घर के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही है। यदि फुटपाथ बना तो वह अपनी गाड़ियां कहां खड़ी करेंगे। फुटपाथ से दुकानों में प्रवेश रुक जाएगा। इसीलिए दुकानों और भवनों के आगे फुटपाथ नहीं बनना चाहिए। वार्ड से पार्षद रहे राकेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना जाना चाहिए। फुटपाथ की सुविधा भी मिलनी चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news