
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 सितंबर 2023
देश भर में चले स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिला सोलन की ग्राम पंचायत चायल में मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमें महर्षि मार्कंडेय यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी और आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और अपनी सेवाएं देंगे यह जानकारी मेडिसिन प्रोफेसर राजेश कश्यप ने दी।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाएं स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ही 26 सितंबर को इस विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन चायल पंचायत में होने जा रहा है इस विशेष चिकित्सा शिविर में आंखों से संबंधित शिशु रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,रक्त से संबंधित रोग ,मेडिसिन और आंखों से संबंधित सभी रोगों के विशेषज्ञ पहुंचेंगे उनका कहना है कि इस विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन चायल पंचायत में होना है ताकि लोगों को अपने घर पर ही अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके उन्होंने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग इस विशेष चिकित्सा शिविर में आए और इस मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप का लाभ उठाएं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





