हमीरपुर को हराकर बिलासपुर बना स्टेट बॉस्केटबाल चैंपियन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के मैदान में स्वर्गीय दलेल सिंह चौहान मेमोरियलराज्य स्तरीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब बिलासपुर टीम ने अपने नाम किया है। बिलासपुर ने हमीरपुर की टीम को 38 अंकों से पराजित किया। बिलासपुर टीम के कोच सचिन कौंडल ने बताया कि बिलासपुर के कप्तान लविश ने अपनी टीम के लिए 30 अंक बटोरे। लविश कुमार भारतीय जूनियर बाॅस्केटबाल टीम के भी कप्तान हैं।

Chauhan Memorial Basketball Competition: Bilaspur became state basketball champion by defeating Hamirpur

इसके अलावा अंकुश ने बीस, अर्जुन ने 18 और रिक्की ने 12 अंकों का योगदान दिया। बिलासपुर की टीम की ओर से कुल 84 अंक जोड़े गए जबकि चलोथरा की टीम 46 अंक ही अर्जित कर पाई। बिलासपुर की टीम ने इससे पूर्व लीग मैच में मंडी और हमीरपुर की टीमों को हराया था। जिला बास्केटबाल संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news