हमीरपुर जिले के गलोड और लंबलू कॉलेज डिनोटिफाई

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और स्वास्थ्य संस्थानों के बाद अब प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को भी डिनोटिफाई कर जोर का झटका दिया है। इस कड़ी में जिला हमीरपुर के दो सरकारी महाविद्यालय भी डिनोटिफाई हो गए हैं। इसमें एक हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लंबलू, जबकि दूसरा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन के तहत गलोड कस्बे का कॉलेज शामिल है। बीते वर्ष लंबलू कॉलेज में एक भी दाखिला नहीं हुआ था।

जबकि तीन अगस्त 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने गलोड में सरकारी कॉलेज खोलने को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी थी। 29 अगस्त 2022 को राजकीय महाविद्यालय गलोड में सत्र 2022-23 के लिए बीए प्रथम वर्ष के लिए दाखिला शुरू हुआ था। वर्तमान में 10 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में दो प्रोफेसर नियमित, जबकि प्रधानाचार्य और दो अन्य प्रोफेसर प्रतिनियुक्ति पर यहां सेवाएं दे रहे हैं। पिछले सप्ताह यहां से एक नियमित प्रोफेसर का तबादला अन्य महाविद्यालय के लिए हो गया है। लगभग साढ़े छह माह के बाद गलोड वासियों का कॉलेज का सपना चकनाचूर हो गया। अब फिर से गलोड क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा। गलोड क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर हमीरपुर, बड़सर, नादौन, धनेटा कॉलेज जाना पड़ेगा। कॉलेज प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस समय कला संकाय में दस विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news