हरियाणा मे नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू, 12 को शपथ; CM सैनी की कैबिनेट में ये होंगे मंत्री

#खबर अभी अभी हरियाणा ब्यूरो*

9 अक्तूबर 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं।  विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने बाद भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। सरकार के गठन को लेकर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत भी की।

बताया जा रहा है सीएम नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं। सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी के चेहरे को लेकर किसी तरह की कोई शंका व संशय नहीं है। भले ही सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज दावा ठोकते आ रहे हैं। हरियाणा में जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में हाईकमान और गृह मंत्री पहले ही एलान कर चुके हैं कि नायब सिंह सैनी ही सीएम होंगे। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल के चेहरों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Share the news