हरोली गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

हरोली गांव में शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कमरे का दरवाजा न खोलने पर परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, वहां कुलदीप का शव लटक रहा था। इसके बाद हरोली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदा लगाने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (22) निवासी गांव एवं डाकघर हरोली, जिला ऊना के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और अविवाहित था। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news