
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 जुलाई 2023
कुल्लू: हस्तशिल्प उत्पाद के निर्माण का प्रशिक्षण अब कौशल विकास के तहत मिलेगा। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। जल्द ही नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल की मंजूरी के बाद कोर्स शुरू किया जाएगा।
यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बुधवार को जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नीशियन के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है।
इसी वर्ष 20-20 प्रशिक्षुओं के दो बैच आरंभ किए जाएंगे, जिन्हें आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि एवं बागवानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए जाएंगे।
जीएसटी एवं टेली के कोर्स के लिए अनिवार्य योग्यता को बीकॉम से जमा दो करने, राफ्टिंग गाइड के लिए बेसिक ट्रेनिंगशुदा युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्णय को भी मंजूरी प्रदान की गई।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





