
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
21 मई 2023
उपमंडल कुमारसैन के पर्यटन स्थल नारकंडा से लगभग 7 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित हाटू पीक पर प्रसिद्ध हाटू मेला रविवार से शुरू हुआ। इस मौके पर सांसद एवं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी हाटू मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।
इस दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने हाटू में माता की विधिवत पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंदिर कमेटी के प्रधान कंवर भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हाटू मेला ज्येष्ठ माह के रविवार को मनाया जाता है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






