
#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*
26 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के आसल नाला में हिमस्खलन से मिंधल पंचायत के दो गांव दड़वास और मिंधल का संपर्क किलाड़ मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। गुरुवार 11:00 बजे अचानक आसन नाले में बड़ी मात्रा में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को नाले की और न जाने के लिए कहा।जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो से चार फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद कबायली क्षेत्र में हिमस्खलन हो रहा है।
बुधवार को माहलू नाला में हिमखंड गिरने से जहां 300 किलोवाट पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद हो गया। वहीं गुरुवार को आसल नाला में हिमस्खलन से दो गांवों का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गांवों की 300 की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर ही हिमस्खलन हुआ है।अस्थायी रास्ते के निर्माण के लिए हर बार लोनिवि की टीमें यहां तैनात रहती हैं।
#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*





