हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का गहराया संकट

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मई 2023

LPG crisis in four districts of Himachal, know the whole matterF
धर्मशाला शहर में एचपी गैस की सप्लाई भी होने से गैस की कम नहीं है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सप्लाई में थोड़ी दिक्कत आ रही है। उधर, ऊना जिले में घरेलू गैस की सप्लाई पुलिस के साथ सख्त पहरे के साथ हो रही है। रायपुर सहोड़ा इंडेन गैस प्लांट से गाड़ियों को इकट्ठा निकालकर पुलिस पहरे में ले जाया जा रहा है। गत दिनों नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में गैस सप्लाई के लिए जा रहे एक ट्रक चालक पर पथराव होने के बाद पुलिस और मुस्तैद हो गई है। गैस सिलिंडर की सप्लाई ले जाने वाले हर ट्रक के साथ एक पुलिस कर्मी को भेजा जा रहा है। उधर, ऑपरेटरों का कहना है कि 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर ट्रक ऑपरेटर माल ढुलाई करते हैं तो उन्हें कमाई नहीं होगी। पहले कंपनी को 65 रुपये प्रति किलोमीटर ढुलाई का रेट मिल रहा था। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों गाड़ी पर हुई पथराव की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Share the news