हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले मेंजल्द मामला दर्ज कर सकती है सीबीआई

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

21 नवम्बर 2022

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जल्द ही मामला दर्ज कर सकती है। सीबीआई ने कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया था। लेकिन अब सात माह बीत जाने के बाद सीबीआई ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा है।

पेपर लीक मामले में सरकार ने  एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की गई है। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। एफ आईआर दर्ज होने के बाद कांगड़ा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है।

हिमाचल सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में भी मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत 61 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने कांगड़ा पुलिस से कांस्टेबल पेपर लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां ले ली हैं

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news